मामला जागरण में हिंदू भावनाओं को आहत करने का
सिर्फ़ शिवसेना ने किया है जागरण कमेटी से समझौता बाकी हिंदुओं ने नहीं
पठानकोट : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से 16 अक्टूबर को ज़िला पठानकोट प्रशासन को लिखित शिकायत देकर रामलीला ग्राउंड में 12 अक्टूबर को आशापूर्णि मंदिर कमेटी की ओर से करवाए गए वार्षिक जागरण में हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए जागरण आयोजकों और गायक पर कारवाई की मांग की थी। लेकिन पठानकोट प्रशासन ने हमारी लिखित शिकायत पर अभी तक कोई भी बनती कारवाई नहीं की। इस मामले में एक अन्य शिवसेना हिंद नामक संगठन ने भी लिखित शिकायत थाना डिविजन नंबर एक को दी थी। जिस पर शिव सेना हिंद और जागरण कमेटी ने इस मामले में अपना समझौता कर लिया लेकिन मैं बजरंग दल का ज़िला संयोजक होने के कारण बताना चाहता हूं कि इस मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जागरण आयोजकों और गायक के साथ कोई भी समझौता नहीं किया है हम अपनी कारवाई करने के लिए प्रशासन को दी लिखित शिकायत पर अभी भी अडिग हैं और कारवाई करवाना चाहते हैं। बजरंग दल ज़िला संयोजक विशाल चौहान ने कहा कि शिव सेना हिंद ने सभी हिंदुओं का ठेका नहीं ले रखा वह एक संगठन है ना कि पूरा हिंदू समाज। बजरंग दल संयोजक विशाल चौहान ने कहा कि पठानकोट प्रशासन हमारी दी लिखित शिकायत पर कारवाई करे नहीं तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल डिप्टी कमिश्नर पठानकोट और एसएसपी पठानकोट को पार्टी बनाकर माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर जाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाले आयोजकों और गायक को किसी भी कीमती पर नहीं बख्शेगी।






