शिवसेना पंजाब द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि :- संजीव शर्मा / नरोतम मन्हास

SHARE:

आज शिवसेना पंजाब द्वारा पंजाव प्रवक्ता संजीव शर्मा कि अध्यक्षता मे स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय कोर कमेटी चेयरमैन नरोतम मन्हास मुख्य रूप से शामिल हुए साथ ही उक्त नेताओं ने कहा की इंदिरा गांधी जी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने आंतकवाद के दौरान लिए गए फैसलों के चलते आतंकवाद के खात्मे के लिए बड़ा योगदान दिया था और उनकी ही बदौलत पंजाब को आंतकबाद मुक्त किया गया था जिसके चलते आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आने वाले समय में भी इसी प्रकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती रहेगी और रहती दुनिया तक आतंकवाद के खिलाफ उनके लिए गए फैसलों को हमेशा याद किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि आज के नेताओं को भी ऐसी शख्सियत से शिक्षा लेनी चाहिए और हर कदम पर उच्च फैसला लेने की क्षमता भी रखनी चाहिए जैसे पंजाब और देश का देश का भला किया जा सके इस मौके पर उनके साथ पंजाब उप प्रमुख जीत ढीलों जिला अध्यक्ष सनी सिंह सिटी प्रधान कमल कुमार शर्मा शशि पाल जितेंद्र शर्मा टोनी कुमार राजेंद्र शर्मा भगवान दास आदि उपस्थित हुए

Prime Tv 9
Author: Prime Tv 9

Leave a Comment