राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरदासपुर द्वारा रक्तदान कैंप में 69 युनिट खून दिया गया
प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर
गुरदासपुर( सुशील कुमार)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधव राव सदाशिव गोलवलकर जी जन्म दिन को समर्पित रक्तदान कैंप अर्बन अस्पताल गुरदासपुर के एमरजेंसी बार्ड में डाक्टर राजीव अरोड़ा (जिला व्यवस्था प्रमुख ) की देखरेख में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन गुरदासपुर की सबसे वरिष्ठ कार्यकत्री (सेवा भारती) श्री मती सुदर्शन शर्मा जी और उर्मिला शर्मा जी , राकेश ज्योति जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राजन मित्तल एवं पूनम मित्तल प्रमुख समाज सेवक, डॉक्टर पूजा खोसला ब्लड बैंक प्रमुख और स.वघेल सिंह वाहियां द्वारा भारत माता और गुरु गोलवलकर जी के चित्र के सम्मुख ज्योति प्रज्ज्वलित करके और पुष्प अर्पित करके किया गया।
इस अवसर पर मंच संचालन करते हुए डाक्टर राजीव अरोड़ा जी ने गुरु जी के जीवन परिचय देते हुए देश और समाज के लिए उन्हें याद करते हुए बताया कि यह कैंप हर साल पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है। इस कैंप में खून दान करने वाले सभी दानी सज्जनों और ब्लड बैंक की टीम का स्वागत किया। इस कैंप की व्यवस्था की जिम्मेदारी रक्तदान प्रकल्प प्रमुख राजेंद्र जी और वरुण शर्मा जी निष्ठा पूर्वक निभाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉक्टर मोहित महाजन, जिला प्रचारक श्री विक्रम सिंह और प्रांतीय शारीरिक प्रमुख बिक्रम जी,जिला कार्यवाह मुनीश बमोतरा, नगर कार्यवाह राजेश शर्मा, गुलशन जी, सुधीर वावा जी, सन्नी,रमन, अश्वनी जी राजेंद्र शर्मा, दीपक,स.दलवीर सिंह पंजाब कार्यकारिणी सदस्य और अजय पुरी प्रधान के नेतृत्व में नरेंद्र शर्मा, सतीश महाजन, शशि कांत, अशोक शर्मा,अशोक गुलेरी, भाजपा की टीम के राजिंदर विटटा, अंकुश सहित बहुत से सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कैंप में खून दान में महिलाओं का विशेष योगदान रहा।





