विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की विशेष बैठक संपन्न
प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर
गुरदासपुर( सुशील कुमार)
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक विशेष साप्ताहिक बैठक 8 मार्च, 2026 दिन रविवार को माई का मंदिर (तालाब) में आयोजित की गई।
बैठक में विशेष रूप से पंजाब स्तर के विभाग मंत्री श्री अजय कुमार शर्मा जी तथा संगठन मंत्री श्री अजय जैन जी उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, कार्यप्रणाली एवं देश-विदेश में विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रखंड एवं नगर स्तर पर होने वाले जमीनी कार्यों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों जैसे हिंदू नववर्ष तथा रामनवमी उत्सव को इस वर्ष नए एवं विशेष तरीकों से मनाने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर विलाध्यक्ष श्री भारत भूषण गोगा जी द्वारा वरिष्ठ नेतृत्व का सिरोपाओं भेंट कर सम्मान भी किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें गर्व होना चाहिए कि वे विश्व स्तर पर कार्य कर रहे ऐसे संगठन से जुड़े हैं, जो लंबे समय से हिंदू समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट रहकर सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में नई पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, इसलिए आवश्यक है कि युवाओं को सनातन धर्म के संस्कारों और मूल्यों से जोड़ा जाए, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।
इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विहिप जिला अध्यक्ष श्री भारत भूषण गोगा जी द्वारा गुरदासपुर क्षेत्र में हिंदू समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
पूरी बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही तथा उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ किया गया।
इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष भारत भूषण गोगा, जिला संयोजक बजरंग दल श्री अनिल कुमार, जिला सह-संयोजक श्री अमन सरना, जिला यात्रा सुरक्षा प्रमुख श्री पवन कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री रवि शर्मा, सोशल मीडिया इंचार्ज श्री दीपक महाजन, मठ मंदिर प्रमुख श्री गौरेश भारद्वाज, जिला सत्संग प्रमुख कृष्ण बुमोत्रा, माई का मंदिर के पंडित श्री कृष्ण भारद्वाज सहित भारत प्रजापति, बलबीर राय, योगेश शर्मा, शाम लाल सैनी, नरेंद्र कुमार, टिम्मी गंडोत्रा, कीर्ति लाल, स्वतंत्र जी एवं मात्र शक्ति प्रमुख किरण मेहरा सहित अन्य मात्र शक्ति बहनें उपस्थित रहीं।





