भारत रत्न वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गुरदासपुर में एकता यात्रा निकाली गई।
प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर
आज लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर श्री दिनेश सिंह बब्बू जी की विशेष उपस्थिति में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गुरदासपुर में एकता यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। इस यात्रा में मंडला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। इस अवसर पर कादियां से कुलविंदर कौर गुराया जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलना चाहिए।






