केंद्रीय बजट 2026–27 राष्ट्र, धर्म और सुरक्षा को सशक्त करने वाला : वीएचपी जिला प्रधान भारत भूषण गोगा
प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर
सुशील बरनाला
गुरदासपुर: केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण गोगा ने कहा कि यह बजट राष्ट्र की सुरक्षा, समाज के कल्याण और सनातन मूल्यों पर आधारित विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात रक्षा बजट में की गई उल्लेखनीय बढ़ोतरी देश की सीमाओं की सुरक्षा और वीर जवानों के मनोबल को और मजबूत करेगी।
श्री गोगा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सदैव राष्ट्र सुरक्षा और समाज के समग्र हितों के पक्ष में खड़ी रही है, और यह बजट उसी भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में छोटे व्यापारियों, एमएसएमई, स्वदेशी उद्योग और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले प्रावधान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेंगे।
भारत भूषण गोगा ने कहा कि कुछ वर्गों द्वारा की जा रही आलोचना निराधार है, क्योंकि यह बजट हिंदू समाज सहित देश के हर वर्ग—किसान, व्यापारी, श्रमिक, युवा और मध्यम वर्ग—के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।






