विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान श्री भारत भूषण गोगा जी ने सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में सम्मिलित होने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ही हिंदू धर्म की मूल आत्मा हैं।

SHARE:

विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान श्री भारत भूषण गोगा जी ने सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में सम्मिलित होने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ही हिंदू धर्म की मूल आत्मा हैं।

प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर

 सुशील बरनाल

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, गुरदासपुर की बैठक माई का मंदिर (तालाब) में जिला प्रधान भारत भूषण गोगा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के नव-नियुक्त जिला सह मंत्री श्री अश्वनी कुमार जी को टीम द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु नए सदस्यों अभिनव, नूर, योगेश भारद्वाज, दिनेश वर्मा, अंशु एवं शुभम को संगठन से जोड़ा गया।

सभी कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के कल्याण एवं संगठन की मजबूती हेतु निरंतर कार्य करने की शपथ ली। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि शोभा यात्रा (14 फरवरी) एवं महाशिवरात्रि लंगर (15 फरवरी) के निकट होने के कारण उस दिन की व्यवस्थाओं, कार्य-विभाजन एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान श्री भारत भूषण गोगा जी ने सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में सम्मिलित होने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ही हिंदू धर्म की मूल आत्मा हैं।

इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है, जिसे सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है, और संगठन इसी उद्देश्य से निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर जिला यात्रा सुरक्षा प्रमुख श्री पवन कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री रवि शर्मा, सोशल मीडिया इंचार्ज श्री दीपक महाजन, माई का मंदिर के पंडित श्री गौरेश भारद्वाज जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कुलवंत मेहता जी एवं श्री भारत प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prime Tv 9
Author: Prime Tv 9

Leave a Comment