मूंगफली सहित कुछ फूड गलत तरीके से खाने से किडनी स्टोन बनते हैं, डॉ अर्चिता महाजन सीनियर डाइटिशियन शाह हॉस्पिटल कैथल
जिन्हें पहले से ही पथरी की शिकायत है वह मूंगफली को कद्दू के बीज से रिप्लेस करें
प्राइम टीवी नाइन
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर, मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन,होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और सीनियर डाइटिशियन शाह हॉस्पिटल कैथल ने बताया कि कुछ लोग कहते हैं कि वह नॉन वेज भी नहीं खाते फिर भी उन्हें पथरी (किडनी स्टोन) हो जाती है। तो मैं आपको आज उसका एक कारण बताने जा रही हूं कुछ वेज फूड भी ऐसे हैं जिन्हें तरीके से ना खाया जाए तो किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है।सारी पथरी एक जैसी नहीं होती हैं। यह अलग-अलग मिनरल के जमने से बनती हैं। सबसे आम ऑक्सालेट और यूरिक एसिड से बनने वाले स्टोन हैं। डाइट का ध्यान रखकर इस समस्या का खतरा कम किया जा सकता है।मूंगफली में ऑक्सालेट (Oxalate) अधिक मात्रा में होता है। यह खनिज शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन बनाता है, जो किडनी स्टोन का सबसे सामान्य प्रकार है।पथरी का जोखिम: यदि आपको पहले कभी कैल्शियम ऑक्सालेट की पथरी हुई है, तो डॉक्टर अक्सर मूंगफली और उससे बने उत्पादों (जैसे पीनट बटर) के सेवन को सीमित करने या न खाने की सलाह देते हैं।बचाव के तरीके:
कैल्शियम के साथ सेवन: यदि आप ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो उन्हें कैल्शियम युक्त भोजन (जैसे दूध या दही) के साथ लें। इससे ऑक्सालेट किडनी तक पहुँचने से पहले पेट में ही कैल्शियम से जुड़ जाता है और शरीर से बाहर निकल जाता है।
मूंगफली, पालक, चुकंदर, चॉकलेट, शकरकंद, रूहार्ब, स्वीस चार्ड में ज्यादा ऑक्सालेट होता है। इन्हें दूध, योगर्ट, चीज़ जैसे कैल्शियम के साथ खाएं। इससे किडनी में ऑक्सालेट के जमने का खतरा कम हो जाता है।रेड मीट, ऑर्गन मीट, शैलफिश, बीयर, शराब में प्यूरीन बहुत ज्यादा होता है। शरीर इसे तोड़कर यूरिक एसिड बनाता है। यह किडनी में जमने की वजह से पथरी बना सकते हैं।






