मंदिर की भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास विफल किया।

SHARE:

मंदिर की भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास विफल किया।

हिन्दू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला।

आज एक बार फिर स्थानीय माई का तालाब मंदिर की भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया जिसे सतसंग कर रहे हिन्दू संगठनों ने विफल कर दिया।
इस मौके पर मौजूद शिवसेना, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी,सनातन क्रांति दल, विश्व हिन्दू परिषद, श्री गुरु नाभा दास सभा, कार सेवा कमेटी, सनातन क्रांति दल महिला विंग, तथा माई का तालाब मंदिर कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि माई का तालाब मंदिर की भूमि पर कुछ ही समय में बहुत से नाजायज़ कब्ज़े हुए हैँ जबकि दस्तावेजों के अनुसार इस मंदिर की भूमि के असली मालिक शिवलिंग हैँ बाकी सभी लोग श्रद्धालु हैँ जिन्हे मंदिर की भूमि बेचने का कोई अधिकार नहीं है परन्तु फिर भी कुछ लोग सरकारी तंत्र से मिलीभगत करके इस भूमि को खाली प्लॉट कहकर कई लोगों को ठग रहे हैँ और कुछ भूमाफिया के लोग इस भूमि को हड़पने का प्रयास निरंतर जारी रखे हुए हैँ?

उन्होंने कहा हालांकि हिन्दू संगठनों और श्रद्धांलुयों द्वारा इस मंदिर को बचाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है परन्तु अनेक बार राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव में उन्हें दबाकर बहुत जगहों पर कब्ज़े कर लिए गए लेकिन हैरानी वाली बात जो अब सामने आयी है कि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने समाज में सनातन का चोला औढ़कर रखा हुआ है लेकिन अंदर खाते वे भी मंदिर की भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैँ।
उन्होंने प्रशासन और न्यायपालिका से निवेदन करते हुए कहा कि सारे मंदिर की भूमि पर हुए नाजायज़ कब्ज़ों और मंदिर की भूमि की हुई गैरकानूनी रजिस्ट्रीयों की जाँच की जाये ताकि हिन्दुओं की आस्था को बार बार ठेस पहुंचाने के प्रयास ना हो सके।उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सामूहिक संगठन द्वारा इस संबंध में संघर्ष छेड़ दिया गया है और अब एक इंच पर भी कब्ज़ा नहीं होने दिया जायेगा।इसके अतिरिक्त मंदिर के नज़दीक खुली मांस तथा बिरयानी की दुकानों पर भी अब कार्रवाई करवाई जाएगी क्योंकि किसी भी धार्मिक स्थान के नज़दीक मांस, मदिरा तथा किसी भी प्रकार के नशे के सामान की बिक्री नहीं हो सकती लेकिन हिन्दुओं की आपसी फूट का कई समुदाय नाजायज़ फायदा उठाकर कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैँ जो अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी संगठनों ने मंदिर कमेटी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि मंदिर की साफ सफाई रखना मंदिर कमेटी की ज़िम्मेदारी है इसलिए वे भी अपनी ज़िम्मेदारी सही ढंग से निभाए।
इस मौके पर पंडित कृष्ण भारद्वाज, सरपंच वरिंदर मुन्ना,पंडित राकेश शर्मा,मनु महाजन,अनिल शर्मा,शेखर महाजन,रिक्की महंत,कपिल शर्मा गोल्डी, रवि बथवाला,अमन सरना,रमन शर्मा, जगजीवन,मंगल सिंह,पवन कुमार, गौरेश भारद्वाज, रिम्पल, कश्मीरा,रवि कुमार , घुग्गा पहलवान,जोगिंदर सिंह,सुखविंदर और हरविंदर सोनी उपस्थित थे।

Prime Tv 9
Author: Prime Tv 9

Leave a Comment