सनातन क्रांति दल पंजाब की बैठक में लिए गए सख्त फैसले।
सिटी टीम के अध्यक्ष बने नवीन भल्ला।
सनातन क्रांति दल को पूरे राज्य में फैलाया जायेगा :-हरविंदर सोनी
प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर
आज सनातन क्रांति दल पंजाब की विशेष बैठक एडवोकेट वीनू मल्होत्रा की अध्यक्षता में दल के कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें हरविंदर सोनी, एडवोकेट वरुण गोसाई और बॉबी महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर कानूनी सलाहकार एडवोकेट वरुण गोसाई ने बताया कि सनातन क्रांति दल पिछले कुछ समय से सामाजिक हित की तैयारी अंदरूनी ढंग से कर रहा था लेकिन अब कुछ ज़रूरी तैयारियां करने के उपरांत दोबारा से पुरानी नीति पर कार्य करना शुरू कर दिया गया है क्योंकि सनातन क्रांति दल का निर्माण ही भोलेनाथ की कसम खाकर और उनका आशीर्वाद लेकर किया गया था।
उन्होंने कहा कि सनातन क्रांति दल की कार्यप्रणाली अब अहिंसा की तलवार के साथ साथ कलम को भी तरजीह देगी,
उन्होंने इसी के तहत सिटी टीम तैयार करके विभिन्न विभागों के लिए विभिन्न प्रभारियों की नियुक्तियाँ भी की गई हैँ।
उन्होंने बताया कि आज सर्वसम्मति से नवीन भल्ला को शहरी प्रमुख कपिल शर्मा को शहरी चेयरमैन नियुक्त किया गया है इसके अतिरिक्त शेखर महाजन को महासचिव,रमन शर्मा को शहरी उपप्रमुख, रविंदर महाजन शहरी वाईस चेयरमैन,टीटू प्रधान,जगजीवन को सचिव,राजकुमार और मंगल सिंह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य हरविंदर सोनी ने बताया कि अगली बैठक में सिटी टीम में और भी सदस्यों को शामिल किया जायेगा इसके अतिरिक्त जिला कमेटी, महिला विंग तथा युवा विंग का भी जल्दी ही निर्माण किया जायेगा हालांकि मसौदा तैयार हो चुका है परन्तु कुछ कमियों को दूर करके अगले सप्ताह घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब सनातन क्रांति दल को पूरे राज्य में फैलाया जायेगा जिसकी तैयारी भी बहुत जोर शोर से चल रही है क्योंकि इस समय गुरदासपुर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में अराजकता की स्थिति बनी हुई है, पंजाब में कोई ऐसा दिन नहीं निकलता जब यहाँ गोली नहीं चलती है और कोई मासूम बेवज़ह आतंकियों की गोलियों का शिकार नहीं बनता, परन्तु बटाला के एक सनातनी नौजवान ने अकेले हथियारबंद लुटेरे से भिड़कर बरसती गोलियों के बीच उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करके बहादुरी की मिसाल पेश करके ये संदेश दिया है कि हमें अपनी रक्षा आप करनी होगी क्योंकि प्रशासन जितना भी ज़ोर लगा ले आतंकियों, लुटेरों और गैंगस्टरों को तब तक खत्म नहीं कर सकता जबतक जनता उसका साथ ना दे, इसीलिए सनातन क्रांति दल को ताक़तवर करके सामाजिक सुरक्षा की क्रांति का आगाज़ बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
इस मौके पर संजीव हांडा, रवनीश मेहरा, रवि बथवाला सुरिंदर अरोड़ा, मिठ्ठू मरवाहा, मनु महाजन,राकेश महाजन, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे






