शोभायात्रा का भाग बनने के लिए शिवभक्तों को अपील की। ये सिर्फ मेरे नहीं सबके पिता की शादी की बारात है:-हरविंदर सोनी

SHARE:

शोभायात्रा का भाग बनने के लिए शिवभक्तों को अपील की।

 

ये सिर्फ मेरे नहीं सबके पिता की शादी की बारात है:-हरविंदर सोनी

प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर

रवनीश मेहरा, ब्यूरो चीफ

आज गुरदासपुर कर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक शिवसेना बाला साहेब ठाकरे तथा सनातन क्रांति दल के सदस्यों के नेतृत्व में शिवसेना कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यतः श्री सत्य साईं समिति, भारत विकास परिषद, श्री नाभा दास सभा , विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना हिन्द, श्री नाभा दास सभा, कारसेवा कमेटी माई का तालाब मंदिर, शिव मंदिर कमेटी आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

 

इस मौके पर उपस्थित शिवभक्तों ने संयुक्त रूप से कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जब देवों के देव महादेव माता पार्वती जी को ब्याहने के लिए कैलाश से चलेंगे और उनकी बारात की छोटी सी झलक गुरदासपुर में भी शोभायात्रा के रूप में 14 फ़रवरी को सुबह 11 बजे दिखाई देगी जिसके साक्षी हम सबको बनने का अवसर मिलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा महादेव का सानिध्य प्राप्त करने का शिवभक्तों के लिए बहुत सुनहरा अवसर होता है जिसको उपलब्ध करवाने के लिए हरविंदर सोनी तथा उनकी टीम शिवभक्तों के सहयोग से बहुत मेहनत करती है जिसके फ्लस्वरूप हर वर्ष भोलेनाथ की बारात (शोभायात्रा ) की भव्यता प्रत्येक वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर देखने को मिलती है जिससे शिवभक्तों में भारी उत्साह भर जाता है और पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है।

उन्होंने कहा कि शिवभक्त ढ़ोल ताशों की थाप पर झूमते गाते अपने आप को भोले के गण होने की अनुभूति महसूस करते हैँ। बच्चे, बुज़ुर्ग, माताएं, बहने, भाई सभी शोभायात्रा में शिवलिंग रूप में आगे चल रही पालकी का भरपूर स्वागत करते हैँ कहने का तातपर्य सिर्फ इतना है कि पूरे शहर में सिर्फ भोलेनाथ ही भोलेनाथ दिखाई देते हैँ।

इस अवसर पर हरविंदर सोनी, अनुरंजन सैनी, युद्धवीर सिंह, रणबीर सिंह,गोगा प्रधान, सल्होत्रा जी, सरपंच मुन्ना सलारिया, सरपंच राकेश ठाकुर,जगजीवन,सचिन कुमार, कश्मीरा, अमन सरना रवि बथवाला, रवि शर्मा, भास्कर जी, वर्मा जी, मंगल सिंह, शेखर महाजन, कपिल शर्मा आदि ने समस्त शिवभक्तों से अपील करते हुए कहा कि समय के अभाव के कारण किसी के पास अगर निमंत्रण नहीं भी पहुंचा है तो भी सभी भक्त शोभायात्रा में ज़रूर सम्मिलित हों क्योंकि ये सिर्फ हमारे पिता की नहीं बल्कि सारे जगत के पिता की शादी की बारात का आयोजन है जिसके लिए किसी के निमंत्रण की आवश्यकता महसूस नहीं की जानी चाहिए इसलिए अगर भोलेबाबा से प्रेम है तो आइये हम सब मिलकर भोलेबाबा की ख़ुशी में उनके गण बनकर चलते हैँ।

 

उन्होंने सरकार तथा प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार द्वारा अन्य सब धर्मों के आयोजनो को सम्मान दिया जाता है, उसी तरह सनातन धर्म से संबंधित शोभायात्रा को भी गॉर्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मान दिया जाये तथा पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की बुरी स्थिति देखते हुए शोभायात्रा Sabu दौरान ड्रोन आदि के माध्यम से सुरक्षा और ट्रैफिक का विशेष ध्यान ररखा जाये ।

इसके साथ ही नगरपालिका को भी अपील की कि सफाई आदि का विशेष प्रबंध करके शहर को सजाया जाये।

इस बार भोलेबाबा के आशीर्वाद से शोभायात्रा को भव्य रूप देने के मामले में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी ये सभी शिवभक्तों का वादा है इस आशा के साथ देर रात को बैठक सम्पन्न हुई।

Prime Tv 9
Author: Prime Tv 9

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई