जल्दी ही सनातन धर्म की बेअदबी करने वालों के खिलाफ बनेगी नीति :- नवीन भल्ला 

SHARE:

सनातन क्रांति दल ने शहरी टीम का किया विस्तार।

 

वीनू मल्होत्रा कोषाध्यक्ष और सुखविंदर बने सह-कोषाध्यक्ष।

 

जल्दी ही सनातन धर्म की बेअदबी करने वालों के खिलाफ बनेगी नीति :- नवीन भल्ला

प्राइम टीवी नाइन गुरदासपुर

आज सनातन क्रांति दल पंजाब की विशेष बैठक चेयरमैन कपिल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें वरिष्ठ हिन्दू नेता हरविंदर सोनी, एडवोकेट वीनू मल्होत्रा, एडवोकेट वरुण गोसाई, शहरी प्रमुख नवीन भल्ला, बॉबी महाजन, मिठू मरवाहा व महासचिव शेखर महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।

 

इस मौके पर महासचिव शेखर महाजन ने बताया कि सनातन क्रांति दल में बहुत ही देख परखकर सनातन के प्रति ईमानदार व्यक्तियों की नियुक्तियाँ की जा रही है ताकि सनातन क्रांति दल सनातन और शहर की सुरक्षा के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी तनदेही से निभा सके और आज इसी क्रम में सनातन क्रांति दल पंजाब की शहरी टीम का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से एडवोकेट वीनू मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके अतिरिक्त अलग अलग विभागों में जनता के कार्य करवाने के लिए मनु महाजन को एक्साइज, संजीव हांडा को डीसी कार्यालय, राजन गुप्ता को नगरपालिका, विकास महाजन को खाद्य आपूर्ति,रवनीश मेहरा को अस्पतालों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया इसके अतिरिक्त हरविंदर सोनी को प्रिंट मीडिया,रवनीश मेहरा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, संजीव हांडा को सोशल मीडिया तथा रविंदर महाजन को पुलिस विभाग का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस मौके पर शहरी प्रमुख नवीन भल्ला ने कहा कि सनातन क्रांति दल पूरी तरह से सनातन को समर्पित दल है इसलिए सनातन की मर्यादा को कायम रखने के लिए सनातन की बेअदबी करने वालों के खिलाफ विशेष नीति तैयार की जा रही है जिसके तहत प्रशासन के सहयोग से बेअदबी करने वालों को कठोर सज़ा दिलवाना सुनिश्चित किया जायेगा और अगर प्रशासन सहयोग नहीं करेगा तो प्रशासन से भी भिड़ने से गुरेज़ नहीं किया जायेगा क्योंकि कुछ समय से देखने में आया है कि गुरदासपुर में मिलावटखोरी, गौहत्या और गौतस्करी बहुत बढ़ गई है, हिन्दुओं के देवी देवताओं का स्वरूप धारण करने वाले कलाकारों की आढ़ में कुछ लोग भीख तक माँगने का काम कर रहे हैँ, जागरणों में भवन स्थापित करने वाले लोग देवी देवताओं की प्रतिमाओं का निरादर करते हैँ यहाँ तक देखने में आया है कि मुस्लिम धर्म से संबंधित दरगाहों के बाहर बजरंगबली और बाबा भैरोनाथ जी की प्रतिमायें द्वारपालों की तरह स्थापित की हुई है इसके अतिरिक्त मंदिरों की भूमियों पर अवैध कब्ज़े हुए पड़े हैँ, खाने पीने के सामानों के ऊपर धार्मिक चिन्ह अंकित किए हुए हैँ जिनके खिलाफ प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है इसलिए सनातन की रक्षा हेतु सारे हिन्दू समाज को एकत्रित करके बड़ी शक्ति का निर्माण करके सनातन के नाम से छुपे हुए जयचंदो को जनता के सामने सार्वजनिक किया जायेगा तथा बिना भेदभाव किए कठोर कदम उठाये जायेंगे।

इस मौके पर रमन शर्मा,रवनीश मेहरा, संजीव हांडा,रविंदर महाजन,रवि बथवाला,जगजीवन,मंगल सिंह,कश्मीरा, साहिल शर्मा तथा राजन गुप्ता उपस्थित

थे।

Prime Tv 9
Author: Prime Tv 9

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई